60 लाख की धोखाधड़ी करने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार

0
184

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर थाना कुमाँऊ यूनिट ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 60 लाख की धोखाधड़ी मामले में नाइजीरियन गैंग के एक सदस्य को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से आठ मोबाइल, दो लैपटाप, 7 सिम, दो पासपोर्ट व कई इलैक्ट्रानिक गैजेट्स बरामद किये है। गैंग के अन्य सदस्य फरार है जिनके देश छोड़कर भागने की आश्ंाका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ माह पूर्व रानीखेत निवासी सुरेश आर्य ने एसटीएफ और साइबर थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया था कि अज्ञात लोगों द्वारा उसके साथ आनलाइन 60 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गयी है। मामले की जांच करने पर एसटीएफ कुमांऊ रेंज व साइबर थाना पुलिस ठगों का सुराग लगाते हुए दिल्ली पहुंची। जहंा संयुक्त टीम द्वारा सफदरगंज एन्क्लेव से ठगी में शामिल एक नाइजीरियन को गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नाइजीरियन गैंग का सक्रिय सदस्य है। जिसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। जिनके देश छोड़कर भागने की संभावनाए जताई जा रह है। गिरफ्तार नाइजीरियन के पास से एसटीएफ द्वारा 8 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 7 सिम कार्ड, 2 पासपोर्ट और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किये गये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here