दो वाहनों की टक्कर छह घायल

0
736

देहरादून। दो वाहनों की टक्कर से छह लोग घायल हो गये जिनको स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः डोईवाला कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि थानों रोड पर दो कारों की टक्कर हो गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि दोनों कारें होण्डा अमेज एचआर 35 क्यू 3344 व यूके 07 डीयू 9057 आपस में टकरा गयी जिसमें छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को कारों से बाहर निकालकर 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायलों में सुनीत सिंह, दीपेन्द्र, दीपक व हेमंत सभी निवासी हरियाणा व कात्यानी डिमरी निवासी माजरा व अनुराग त्रिपाठी निवासी जोगीवाला घायल हुए। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here