12 वर्षो से फरार चल रहे ईनामी हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

0
842

उधमसिंहनगर। हत्या के एक मामले में पिछले 12 वर्षो से फरार चल रहे दस हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि वर्ष 1995 में आपसी विवाद के चलते जरनैल सिह पुत्र बजारा सिंह निवासी बिचई थाना नानकमत्ता आदि ने मक्खन सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी बिचई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस सम्बन्ध में थाना नानकमत्ता में मुकदमा दर्ज कर जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जरनैल सिंह आदि को सिद्धदोष किया गया था। जिसकी अपील जरनैल सिंह द्वारा उच्च न्यायालय नैनीताल में कर जमानत प्राप्त की गयी थी। जिस अपील को न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया था। अपील खारिज होने की सूचना मिलते ही जरनैल सिह अपने पूरे परिवार सहित नानकमत्ता से पलायन कर फरार हो गया था।
जरनैल सिंह करीब 12 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जरनैल सिंह के गिरफ्तारी वारण्ट जारी किए गये थे व पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा जरनैल सिंह पर दस हजार के ईनाम की घोषणा कर ठोस कार्यवाही के आदेश दिये गये थे। फरार ईनामी बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस टीम को इस दौरान सूचना मिली कि जरनैल सिह अपने परिवार के साथ आभोर फाजिल्का पंजाब में निवास कर रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा जरनैल सिंह पुत्र बंजारा सिंह निवासी बिचई थाना नानकमत्ता को उसके हाल पता ग्राम कडक्का सिंह डांडी जिला फाजिल्का राज्य पंजाब से गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here