April 9, 2026प्रशासन से की नियम सम्मत संचालन में सहयोग की अपील देहरादून। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनशा मिश्रा ने बिग्रेडियर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से नियम सम्मत संचालन में सहयोग की अपील की।आज यहां परेड ग्राउंड स्थित एक क्लब में नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ब्रिगेडियर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शहर की वर्तमान कानून—व्यवस्था और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के सामने आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। मिश्रा ने शहर में कानून—व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के समर्पण और उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्।प् रेस्टोरेंट, बेकरी, स्वीट शॉप्स, आइसक्रीम पार्लर, पब, नाइट क्लब और क्लाउड किचन जैसे विविध व्यवसायों का प्रतिनिधित्व करता है और सुरक्षा मानकों का समर्थन करता है। मिश्रा ने प्रशासन से अनुरोध किया कि जो भी खाघ एवं पेय (एफ एण्ड बी) इकाइयां सभी कानूनी दिशा—निर्देशों का पालन कर रही हैं और जिनके पास आवश्यक लाइसेंस हैं, उन्हें निर्धारित समय तक संचालन की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र उत्तराखंड के टैक्स राजस्व में 13 प्रतिशत और राज्य की जीडीपी में लगभग ’24 प्रतिशत’ का योगदान देता है। आर्थिक उन्नति के लिए इस सेक्टर का प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर काम करना अनिवार्य है। पब एवं नाइट क्लब हेड अनीश विरमानी’ ने कहा कि आबकारी विभाग के नियमानुसार शराब परोसने का समय सप्ताह के दिनों में रात 11 बजे और सप्ताहांत पर रात 12 बजे तक है। उन्होंने आग्रह किया कि शराब परोसने की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी मेहमानों को भोजन परोसने की अनुमति मिलनी चाहिए, क्योंकि यह क्षेत्र राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार प्रदान करता है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जय इंदर सिंह मान ने बताया कि हाल ही में ’सीप स्मार्ट’ नामक एक पहल शुरू की है। इसमें पुलिस, आबकारी और श्रम विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में पब और बार संचालकों को ट्टरिस्पॉन्सिबल ड्रिंकिंग’ के लिए प्रशिक्षित किया गया है। संयुक्त सचिव वैभव ने इस बात पर चिंता जताई कि जो प्रतिष्ठान शराब नहीं परोसते, उन पर भी रात 11 बजे बंद करने का अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इससे व्यवसायों को लगभग 60 प्रतिशत तक के राजस्व का नुकसान हो रहा है। सचिव जगजीत सिंह सहगल’ ने कहा कि एसोसिएशन प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सभी प्रतिष्ठान अपने ’कॉमन एरिया की सीसीटीवी फुटेज का एक्सेस सीधे पुलिस कंट्रोल रूम को देने को तैयार हैं।एनआरएआई देहरादून चैप्टर ने संयुक्त रूप से पुलिस और प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे कानून के प्रवर्तन में हमेशा साथ हैं। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन भी इस महत्वपूर्ण सेक्टर को अपना समर्थन देगा ताकि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को मजबूती मिल सके।
April 9, 2026कांग्रेस के दावे से उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा भूचाल आने की है संभावना भाजपा के बड़े नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने का कांग्रेस कर रही है दावा कांग्रेस पहले ही भाजपा के छह नेताओं को शामिल करवा चुकी है पार्टी में देहरादून। अगर कांग्रेस का दावा सही निकला तो उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल आना लाजमी है। वैसे तो कांग्रेस में अंदर ही अंदर कुछ खटपट चल रही है और वह सार्वजनिक भी हो गई है। भाजपा के छह नेताओं को कांग्रेस में शामिल करवाने के बाद कांग्रेस में आपसी विवाद की स्थिति बनी हुई है। इसके बाद से ही कांग्रेस दावा कर रही है कि भाजपा के 12 बडे़ नेता जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे। वही दूसरी ओर भाजपा इसे कांग्रेस का शिगूफा बता रही है।उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की घोषणा से पहले ही हलचल तेज हो गई है। इससे यह माना जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हो सकता है। प्रदेश में चुनाव का माहौल बनाने के लिए भाजपा ने पहले शुरूआत कर दी है और प्रदेश में किसी न किसी बहाने राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की जनसभाएं करवाकर बाजी मारनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही दल बदलने का भी सिलसिला शुरू हो गया है।वही दूसरी ओर कांग्रेस भी चुनाव के लिए माहौल बनाने में पीछे रहने वाली कहा है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2027 की घोषणा से पहले ही मैदान में जंग की तैयारी कर ली है। कांग्रेस पहले अपने प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने में लगी है। कांग्रेस ने पहले भाजपा के छह बडे़ नेताओं को कांग्रेस में शामिल किया और अब दावा कर रही है कि भाजपा के 12 नेताओं की जल्द ही कांग्रेस में एंट्री होने वाली है। चुनाव की घोषणा से पहले चुनावी माहौल बनाने का यह क्रम नया नहीं है। अभी तक के चुनावों में चुनाव से पूर्व ऐसा ही खेल खेला जाता रहा है और यह खेल आगे भी खेला जाएगा। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक भाजपा के करीब 12 बड़े नेताओं के नाम पर मंथन जारी है और जल्द ही बड़ी ज्वांइनिंग हो सकती है।बता दें कि 28 मार्च को दिल्ली में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, भीमलाल आर्य, गौरव गोयल, अनुज गुप्ता और लाखन सिंह नेगी जैसे चेहरे कांग्रेस में शामिल हुए थे। इन नेताओं का संबंध भारतीय जनता पाटीं से रहा है, जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है। अब सबकी नजरें आगामी दिनों में होने वाले बड़े सियासी घटनाक्रम पर टिकी हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का दावा है कि बीजेपी के कईई सिटिंग विधायक भी कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन कानून कार्रवाई और अपने बचे हुए कार्यकाल की वजह से खुद को थामे हुए हैं।दूसरी ओर भाजपा कांग्रेस के ज्वाइनिंग दावों को शिगूफा बताते हुए हवा में उड़ा दिया। भाजपा कहा कि जिस तरह लगातार बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ कर गए हैं, उससे घर बचाने की कयावद में कांग्रेस नेता शिगूफे छोड़ रहे हैं। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही अपनी हार दिख रही है। कांग्रेस के नेता सिर्फ आंदोलन कर रहे हैं और जनता की उनको कोई चिंता पहले भी नहीं थी और आज भी नहीं है।
April 9, 2026देहरादून। जिला प्रशसान द्वारा जिले में संचालित एवं प्रस्तावित अल्ट्रसाउंड व समस्त रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल के सख्त निर्देश हैं कि किसी भी डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन जनसुरक्षा मानकों निर्धारित मानकों के पूर्ण अनुपालन के बिना नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन ने चिकित्सालयों एवं जिले अन्य स्थानों पर अवस्थित अल्ट्रासांउड केन्द्र व समस्त रेडिया डायग्नोस्टिंग सेंटर के पंजीकरण हेतु जनमानस की सुरक्षा में सख्त कदम उठाए गए हैं। विगत छ माह से जिला प्रशासन द्वारा मानकों पर खरे उतरने वाले डायग्नोस्टिग सेंटर के नये पंजीकरण एवं पूर्व से संचालित सेंटर के पंजीकरण नवीनीकरण किये जा रहे है।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड एवं समस्त रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरों को अनिवार्य रूप से क्लीनिकल एसटबलिसमेंट एक्ट 2010 के प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के तहत बायोमेडिकल कचरे के सुरक्षित निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक होगा। अल्ट्रासाउंड सेवाएं प्रदान करने वाले केंद्रों के लिए पीसीपीएनडीटी अधिनियम का अनुपालन भी अनिवार्य किया गया है।उन्होंने कहा कि पंजीकरण अथवा नवीनीकरण की प्रक्रिया के दौरान मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिनमें स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था, भवन की संरचनात्मक सुरक्षा (बिल्डिंग सेफ्टी), अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) के प्रमाण पत्र, बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की वैध व्यवस्था एवं प्रमाण पत्र एवं सीवेज ट्रीटमेंट की अनिवार्य व्यवस्था के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी प्रस्तुत करनी होगी।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों की गहन जांच करते हुए केवल उन्हीं केंद्रों को पंजीकरण/नवीनीकरण प्रदान किया जाए जो सभी मानकों पर पूर्णतः खरे उतरते हों। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इन मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।
April 9, 2026मंत्री प्रदीप बत्रा व गणेश जोशी रहे मौजूद उद्धमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने खुद को सैनिक का बेटा बताया और कहा कि सैनिकों का बलिदान हमेशा ही राष्ट्र के लिए प्रेरणा रहेगा। यह कार्यक्रम उनके पिता, सूबेदार स्वर्गीय शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों का बलिदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सैनिक मिलन केंद्र और सीएसडी कैंटीन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने स्वयं कैंटीन से खरीदारी कर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस कैंटीन के खुलने से क्षेत्र के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बड़ी सुविधा मिलेगी।धामी ने स्वयं को “सैनिक पुत्र” बताते हुए कहा कि उन्हें सेना और सैनिक परिवारों की जरूरतों का भलीभांति अहसास है, और राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैनिक, पूर्व सैनिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस आयोजन को भावनात्मक और गौरवपूर्ण बना दिया।सैनिकों के सम्मान में सीएम धामी ने एक्स पर लिखा, “सीआरपीएफ के शौर्य दिवस पर सभी वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वाेच्च बलिदान को नमन। आज का यह दिन हमें उस अद्वितीय वीरता और साहस की याद दिलाता है, जब 9 अप्रैल 1965 को कच्छ के रण में सीआरपीएफ के जांबाज जवानों ने दुश्मन को करारी शिकस्त देकर राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा की थी। अटूट संकल्प और अदम्य पराक्रम के बल पर हमारे वीर जवानों ने यह साबित कर दिया कि देशभक्ति और साहस से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती। आइए, हम सभी उन अमर जवानों को नमन करते हुए राष्ट्र की रक्षा हेतु सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।”
April 9, 2026उधमसिंहनगर। विजिलेंस विभाग की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उघान निरीक्षक 12 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत की गई थी कि उसके द्वारा ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से उनके निजी आम के पेड़ खरीदे गये थे, जिन्हें काटने की अनुमति उघान विभाग से नियमानुसार ली जानी है। उघान विभाग के ज्येष्ठ उघान निरीक्षक बादल पाण्डे द्वारा कुल 16 पेड़ों को कटवाने के लिए 12 हजार रूपये रिश्वत मांग रहा है।शिकायतकर्ता द्वारा लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया तथा पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान द्वारा तत्काल निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा आज उघान सचल दल केन्द्र, किच्छा में नियुक्त ज्येष्ठ उघान निरीक्षक बादल पाण्डे पुत्र बची राम पाण्डे निवासी शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी, तीन पानी के पास निकट पुरानी आईटीआई हल्द्वानी को शिकायतकर्ता से 12 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये उसके किच्छा स्थित कार्यालय उघान सचल दल केन्द्र से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।
April 9, 2026उधमसिंह नगर। सड़क दुर्घटना में देर रात एक तेज रफ्तार डम्पर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगो की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।सड़क दुर्घटना का यह मामला पंतनगर क्षेत्र का है। यहंा देर रात एक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पार्टी से लौट रहे दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दीए जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गईए जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति पंतनगर के फूलबाग क्षेत्र में आयोजित एक निजी कार्यक्रम (पार्टी) में शामिल होने आए थे। देर रात भोजन के बाद वे बाइक से अपने घर किच्छा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान दरऊ चौक के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान मोहन स्वरूप (62 वर्ष) पुत्र सुखलाल व हसिक अहमद (लगभग 45 वर्ष) पुत्र फकीर अहमद के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के ग्राम लखीमीपुरए थाना खजुरिया के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहन स्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल हसिक अहमद को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गयाए जहां इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह डंपर की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना सामने आया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।