निर्वाचन आयोग ने किया चुनाव कार्यक्रम घोषित

0
417

गुजरात में मतदान 1 व 5 दिसंबर को

दो चरणों में होगा मतदान 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे
विशेष संवाददाता नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के बाद आज निर्वाचन आयोग द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होगा जिसके लिए 1 दिसंबर व 5 दिसंबर की तारीखें तय की गई है वहीं मतगणना के लिए 8 दिसंबर की तारीख तय की है।
भले ही गुजरात और हिमाचल राज्य के चुनाव के लिए अलग—अलग कार्यक्रम घोषित किए गए हो लेकिन दोनों ही राज्यों के चुनावी नतीजे एक ही दिन 8 दिसंबर को आएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछली बार भी गुजरात के चुनाव दो चरणों में कराए गए थे।
आज नई दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार द्वारा आज गुजरात चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया गया कि दो चरणों में होने वाले इस चुनाव के लिए पहले चरण के लिए 89 सीटों पर 1 दिसंबर को तथा दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए 5 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। गुजरात में बीते 24 सालों से भाजपा सत्ता पर काबिज है।
राज्य विधानसभा की कुल 182 सीटों पर होने वाले इस चुनाव में क्या—क्या व्यवस्थाएं होंगी इसके बारे में विस्तृत जानकारियंा दी गई। राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है जिसमें अभी 100 दिन का समय शेष है। उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव में कुल 4.9 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इनमें 4.6 करोड़ युवा मतदाता हैं वहीं जो पहली बार अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे उनकी संख्या 3.24 लाख है। यानी कि 3.24 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग करने की अपील की।
चुनाव के लिए कुल 51782 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 1274 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जिनके संचालन की संपूर्ण जिम्मेवारी महिलाओं को सौंपी गई है। तथा 142 मॉडल निर्वाचन केंद्र बनाए गए हैं। गुजरात और हिमाचल के अलग—अलग चुनाव कराने और परिणाम एक साथ आने पर पत्रकारों द्वारा कई सवाल मुख्य आयुक्त से पूछे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here