Home उत्तराखंड Almora सड़क किनारे खड़ी पिकअप में मिले दो शव

सड़क किनारे खड़ी पिकअप में मिले दो शव

0
71

अल्मोड़ा। सड़क किनारे खड़ी पिकअप से दो शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। पिकअब वाहन का रजिस्ट्रेशन बिजनौर का बताया जा रहा है। जिसमें से दो बोरी गेहंू व 50 हजार से अधिक की नगदी बरामद की गयी है।
एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के अनुसार भिकियासैंण से करीब 5 किलोमीटर दूर जैनल क्षेत्र में एक पिकअप खड़ी थी, वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वाहन एक दिन पहले रात करीब 3 बजे से वहीं खड़ा था। सोमवार शाम करीब 6ः30 बजे जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो दोनों युवक बेहोशी की हालत में मिले। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पिकअप के केबिन से दो कटृे गेहूं भी बरामद हुए हैं। तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों मृतकों की जेब से करीब 52 हजार रूपये नकद मिले हैं। इसके अलावा एक पहचान पत्र भी मिला है, जिसमें नाम अलाउद्दीन पुत्र जमालउद्दीन, निवासी थाना ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद दर्ज है। मृतकों की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पिकअप वाहन बिजनौर (यूपी) के किसी व्यक्ति के नाम पंजीकृत बताया गया है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों और वाहन को कब्जे में लेकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी और तरह—तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here