Home News Posts उत्तराखंड तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

0
27
  • 143 पेटी शराब व तस्करी मे प्रयुक्त वाहन बरामद

देहरादून। शराब तस्करी में लिप्त तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 143 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब सहित तस्करी में प्रयुक्त वाहन बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम कोतवाली डोईवाला पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब लेकर आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को चौकी क्षेत्र हर्रावाला में एक संदिग्ध लोडर वाहन आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो लोडर सवार तीन लोग भागने का प्रयास करने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। लोडर की तलाशी के दौरान उसमें रखी 143 पेटी शराब ( 128 पेटी देसी व 15 पेटी अग्रेजी शराब) बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम अनिकेत पुत्र विजय निवासी 50 बी डांडीपुर मौहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, मोनू कुमार पुत्र सत्य प्रकाश निवासी ग्राम बसेडा, थाना नौगांसाबाद, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश व सौरभ जयसवाल पुत्र राजेन्द्र जयसवाल निवासी चन्द्रलोक कालोनी, बेहट रोड कोतवाली देहात जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी हर्रावाला, देहरादून बताया। पुलिस ने उन्हे आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here