राहुल की रैली को सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी

0
351

कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
भाजपा को रैली का जवाब रैली से देने की तैयारी

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस ने कल परेड ग्राउंड में होने वाली राहुल गांधी की रैली का सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस इस रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाकर बीते 4 दिसंबर को इसी मैदान में आयोजित की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का जवाब भाजपा को देना चाहती है।
कांग्रेस नेता हालांकि इस बात को बखूबी जानते हैं कि वह सत्ता की रैली थी जिसे भाजपा ने आयोजित किया था। मोदी की इस रैली में सिर्फ उत्तराखंड के ही लोग नहीं आए पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग आए थे। कांग्रेस की जो रैली कल होने जा रही है वह विपक्ष की रैली है जिसके पास कोई सरकारी तंत्र और संसाधन नहीं है। इसलिए कांग्रेस के लिए यह थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं का जोश इस समय हाई पावर पर है। यही कारण है कि इस समय ट्टराहुल भ्ौजी आला’ सोशल मीडिया पर खूब टें्रंड कर रहा है।
नेता विपक्ष प्रीतम सिंह तो 16 दिसंबर के दिन को ही एक ऐतिहासिक दिन मानते हैं। इसलिए उनकी सोच है कि राहुल गांधी की कल होने वाली रैली भी एक ऐतिहासिक रैली होगी। भाजपा ने जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सवा लाख लोगों के जुटने का दावा रैली से पूर्व किया था ठीक वैसे ही कांग्रेस नेताओं का कहना यही है कि यह पूरे राज्य की रैली है। राज्य के हर जिले से बड़ी संख्या में लोग राहुल को सुनने के लिए आएंगे। कांग्रेस संगठन नें सभी पदाधिकारियों को रैली में कितने कितने लोग लाने हैं उसका लक्ष्य तय किया गया है। कांग्रेस का दावा है कि रैली में इतनी भीड़ होगी कि परेड ग्राउंड में पैर रखने की भी जगह नहीं बचेगी। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल खुद इस रैली की सारी व्यवस्था देख रहे हैं। शहर में झंडे व बैनर लगाने में भी कोई कमी नहीं रखी गई है।
कल राहुल गांधी इस रैली के जरिए अपनी सरकार का रोड मैप भी लोगों के सामने रख सकते हैं कि कांग्रेस सत्ता में आने पर क्या—क्या करने वाली है। भले ही उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी द्वारा अब तक कई ऐसी घोषणाएं की जा चुकी हो जिन्हें लोकलुभावन कहा जा सकता है अब सभी की नजरें कल इस बात पर रहेगी कि राहुल गांधी भी क्या ऐसी कोई घोषणा करते हैं या नहीं।
उधर प्रशासन ने भी रैली के मद्देनजर सुरक्षा की सभी तैयारियां कर ली है। राहुल की रैली में कितनी भीड़ जुटती है और राहुल अपने भाषण से लोगों को कितने प्रभावित कर पाते हैं यह कल ही पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here