- 172 बीएनएसएस के तहत की जा रही है कार्यवाही
हरिद्वार। आपरेशन कालनेमि के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 11 बहरूपियों को दबोच लिया है। जिनके खिलाफ 172 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार आपरेशन कालनेमि के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने कल देर शाम शिवालिक नगर, गैस प्लान्ट आदि स्थानो पर चेकिंग अभियान चलाकर धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले, बिना पहचान पत्र के रहने वाले कुल 11 संदिग्ध व्यक्तियों को धारा— 172 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार बहरूपियों के नाम शिवम नाथ पुत्र भोलानाथ निवासी ग्राम शोसीपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार, वंश नाथ पुत्र शिवम नाथ निवासी घोसीपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार, गुलमति पुत्र अशोक नाथ निवासी गेहसुपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार, जैनद्दीन पुत्र मेनुकूद्दीन ग्राम कलका सिया जिला बारबटा आसाम वर्तमान पता झौग्गी झोपडी मायावती चौक शिवालिक नगर, नूरमौहम्मद पुत्र नुरु निवासी अहबाब नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, भाषण अली पुत्र अब्दुल अली निवासी होरिसर थाना नेरुसर आसाम वर्तमान पता झौग्गी झोपडी मायावती चौक शिवालिक नगर, भावेश पुत्र माहाली निवासी महाशिया पुरा थाना केशिरी पश्चिम मेहदनीपुर कोलकता, हनीप पुत्र हसन अली निवासी किस्मत मैनबरी थाना कलका सिया आसाम हाल पता ब्रहमपुरी थाना सिडकुल जिला हरिद्वार, शेरअली पुत्र आसनुद्दीन निवासी ग्राम सतला थान कलका सिया आसाम हाल पता ब्रहमपुरी थाना सिडकुल जिला हरिद्वार, बोनी इसराईल पुत्र शोरब अली निवासी जुपीया मदरसा परा थाना मेरुरसर आसाम हाल पता ब्रहमपुरी थाना सिडकुल जिला हरिद्वार व अब्बूकलाम पुत्र किराऊमत अली निवासी खतरतरी थाना कलकासिया आसाम बताये जा रहे है।




