Home News Posts मेरा ही ‘सिक्का खोटा’ : बेहड़

मेरा ही ‘सिक्का खोटा’ : बेहड़

0
66

ऊधमसिंह नगर। कांग्रेसी विधायक तिलक राज बेहड ने बेटे की हरकत पर सार्वजनिक माफी मांगते हुए कहा कि उनका ही सिक्का खोटा निकला यह उनके किसी पिछले कर्मो की सजा हो सकती है।
आज यहां प्रेस से वार्ता करते हुए विधायक तिलक राज बेहड ने कहा कि उसके बेटे सौरभ राज बेहड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जिस घटना को अंजाम दिया उसके लिए वह अपने शुभचिन्तकों से माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि अगर सौरभ का दोस्त इन्द्र उनको बता देता तो वह इस छिछलेदर से बच सकते थे। उन्होंने कहा कि वह उन सभी शुभचिन्तकों जिसमें उनकी पार्टी के साथ ही भाजपा, सपा सहित विभिन्न दलों व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिन्होने उनको मदद के लिए कहा था मैं उन सभी से माफी मांगता हूं जिन्होंने उनके साथ सहानुभूति दिखायी थी। उन्होने कहा कि मेरा ही सिक्का खोटा निकला। कहा कि अगर उसका अपनी पत्नी से किसी प्रकार का विवाद चल रहा था तो वह उनको बताता तो वह उसकी मदद करते। उन्होंने उसको शादी के बाद से ही घर से अलग कर दिया था और उसका जो भी हिस्सा बनता था उसको दे दिया गया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने उनकी समाज में छवि खराब कर दी है जिसके लिए वह उसको कभी माफ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि यह उनके किसी पिछले कर्म किया होगा जिसकी उनको इस जन्म में सजा मिली है। कहा कि मैं सभी से माफी मांगता हूं चाहे वह उनकी पार्टी के हों या फिर भाजपा, सपा व अन्य दल के उनके शुभचिन्तक हैं यही नहीं उन्होने कहा कि मैं पुलिस विभाग से भी माफी मांगता हूं। पुलिस अब सौरभ के साथ कुछ भी करना चाहे कर सकती हैं उन्होंने कहा कि अब उनका सौरभ बेहड से कोई लेना देना नहीं है और पुलिस विभाग उसके खिलाफ कडी से कडी कार्यवाही कर उसको सजा दे उसको सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने एक बार फिर जनता व अपने शुभचिन्तकोें से माफी मांगी।
विदित हो कि बीते रविवार शाम किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ बेहड़ जो पार्षद भी है, पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा हमला कर उन्हे घायल कर दिया था। मामले की जांच पुलिस कर रही थी। जिसमें सामने आया है कि यह हमला खुद विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ बेहड़ ने ही खुद पर करवाया गया था। इस षडयंत्र में उसका दोस्त इन्द्र भी शामिल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here