मैक्स खाई में गिरी, एक की मौत चार घायल

0
318

उत्तरकाशी। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक मैक्स वाहन के खाई में गिर जाने से जहंा एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं चार अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से मृतक व घायलों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उनका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह एक मैक्स वाहन स्यालव से बड़कोट की तरफ जा रहा था। वाहन में वाहन में पांच लोग सवार थे। वाहन जब बड़कोट नगांण गांव के समीप पहुंचा तो चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरते ही वहा हो हल्ला हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। मौके पर पुलिस को एक मृतक और चार गम्भीर घायल मिले जिन्हे बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है जहंा उनका उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here