खुफिया तंत्र को धता बताते हुए महिला कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन

0
381

देहरादून। राजधानी दून का खुफिया तंत्र कितनी संजीदगी से कार्यरत है इसकी बानगी आज मुख्यमंत्री आवास के बाहर देखी गयी है। यहंा प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं नें सरकारी नौकरियों में उत्तराखंड की महिलाओं को मिले 30 प्रतिशत आरक्षण पर रोक के विरोध में प्रदर्शन किया।
यूं तो किसी भी पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री आवास कूच करने वाले प्रदर्शकारियों को हाथी बड़कला या दिलाराम बाजार में ही रोक दिया जाता है। यह सब पुलिस को मिली खुफिया सूचनाओं के बल बूते ही होता रहा है। लेकिन आज प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में खुफिया तंत्र को धता बताते हुए मुख्यमंत्री आवास जा पहुंची और प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस का यह प्रदर्शन उत्तराखण्ड की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण पर रोक लगाने के विरोध में था। हालांकि पुलिस द्वारा बाद में इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here