Home News Posts विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पंवार की मौत!

विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पंवार की मौत!

0
87


मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार का निजी विमान आज हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में अजित पवार का निधन हो गया है। मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए अजित पवार का प्लेन 8 बजकर 45 मिनट पर बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ। यह घटना तब हुई जब पवार का प्लेन पुणे के बारामती इलाके में लैंड कर रहा था। विमान लैंडिंग के दौरान रनवे के पास क्रैश होकर आग का गोला बन गया, जिसमें सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे की भयावहता इतनी थी कि शवों की पहचान करना मुश्किल था। अंततः अजित पवार की पहचान उनकी कलाई पर बंधी घड़ी से हुई। विमान में अजित पवार सहित कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में अजित पवार के साथ सभी लोगों की विमान दुर्घटना में मौत हो गई। महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
रिपोर्टों के मुताबिक विमान दुर्घटना की गवाह रही एक महिला ने बताया कि बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती के पास उतरते समय ‘विमान हवा में थोड़ा अस्थिर प्रतीत’ हो रहा था और दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इसमें विस्फोट हुआ था। घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई, जिसके बाद लगातार चार से पांच विस्फोट हुए। अधिकारियों के अनुसार, पवार (66) और चार अन्य लोगों को लेकर जा रहा विमान सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।
अजित पवार एक कर्मठ व्यक्ति माने जाते थे। जहां कई नेताओं की छवि कार्यक्रमों में देरी से पहुंचने वालों की है तो वहीं पवार समय के बड़े पाबंद थे। उनके नाम कांग्रेस, शिवसेना और भाजपा के नेतृत्व वाली कई सरकारों में उपमुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। अजित पवार ने राज्य का मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा कभी भी छिपाई नहीं। जुलाई 2023 में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के गठबंधन वाली सरकार में शामिल होने से पहले वह नवंबर 2019 में देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री रहते हुए उपमुख्यमंत्री थे। हालांकि वह सरकार मुश्किल से दो दिन ही चली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here