सहारनपुर। सहारनपुर मेयर चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। बीजेपी प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने अपना चुनाव जीत लिया है। और सहारनपुर में कमल खिला दिया है। वहीं बीएसपी प्रत्याशी खरीदा मसूद को हार का सामना करना पड़ा है। शुरूआती दौर में बसपा प्रत्याशी खरीदा मसूद आगे चल रही थी। लेकिन फिर आगे के राउंड में बीजेपी के अजय कुमार ने बढ़त बना ली। और फिर आखिर तक बनाए रखी। सहारनपुर की महापौर की सीट पिछड़ा वर्ग आरक्षित है। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और बसपा के बीच था। भाजपा ने पेशे से डॉक्टर अजय कुमार सिंह पर दांव खेला है तो वहीं बसपा ने महिला प्रत्याशी खदीजा मसूद को चुनावी मैदान में उतारा था। दोनों की प्रत्याशी साइंस ग्रेजुएट हैं। यही नहीं राजनीति में भी दोनों का पहला चुनाव है। जानकारी के मुताबिक करीब 8 हजार वोटों से बीजेपी के डॉ अजय कुमार सिंह ने विजय हासिल की। अजय कुमार का ये पहला चुनाव है। जिसमें उन्होने जीत का परचम फहराया है। मेयर चुनान में दूसरे नंबर पर बीएसपी उम्मीदवार खदीजा मसूद रही। जिन्होंने बीजेपी प्रत्याशी अजय कुमार सिंह को कड़ी टक्कर दी।