कर्मचारियों को अधिकारों के लिए लड़ने से रोक रही सरकारः गणेश

0
434

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखण्ड में रासुका लगाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों को उनके अधिकारों के लिए लड़ने से रोकने का आरोप लगाया है।
आज कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गोदियाल ने भाजपा सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में रासुका लगाये जाने का विरोध करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार सत्ता के बल पर कर्मचारी संगठनों, मजदूर संगठनों, किसान संगठनों, महिला व बेरोजगार संगठनों की आवाज दबाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर विचार करने की बजाय रासुका का नाजायज उपयोग कर उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए लड़ने से रोक रही है।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये गये ट्टट्टगांव—गांव कांग्रेस’’ अभियान के सफल आयोजन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। वहीं उन्होंने राज्य में रूकी हुई चारधाम यात्रा से रोक हटाने के लिए उच्च न्यायालय का भी धन्यवाद किया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ यात्रा का सूचना मिल रही है हम उनसे यह मांग करेंगे कि पहले वे केदारनाथ में बैठ कर प्रायश्चित करें।
लखीमपुर खीरी की घटना को मानवता को शर्मशार करने वाली घटना तथा लोकतंत्र के माथे पर कलंक बताया। लखीमपुर खीरी में विरोध कर रहे किसानों पर गाडी चढ़ाकर जानलेवा हमला किया गया वह अक्षम्य अपराध है। भाजपा सरकार हिटलारशाही का परिचय देते हुए आज जनता की आवाज को सत्ता की ताकत व बाहु बल पर दबाने का काम कर रही है, कांग्रेस पार्टी ऐसे अक्षम्य अपराध को कतई बर्दास्त नहीं करेगी तथा इसका हर स्तर पर विरोध करेगी।
कहा कि किसानों की आवाज उठाने के लिए कंाग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को जिस अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किया गया वह लोकतंत्र में उचित नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का यह कदम संविधान विरोधी व लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here