जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सूबे के दो सपूत शहीद

0
617

जवानों की वीरता और कुर्बानी को देश रखेगा याद

जम्मू। आज जब उत्तराखंड और देश के लोग विजयदशमी उत्सव मना रहे हैं तथा दीपावली की तैयारियों में जुटे हैं कश्मीर घाटी से एक और दुखद खबर आई है। उत्तराखंड के दो सपूतों ने आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीते कल शाम जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान दो जवान आतंकियों की गोलियों से घायल हो गए जिन्हें बचाया नहीं जा सका। कर्नल आनंद के अनुसार यह दोनों जवान उत्तराखंड के रहने वाले हैं।
शहीद जवानों के बारे में दी गई जानकारी के अनुसार बीती देर शाम 14 अक्टूबर को पुंछ जिले के मेंटर के नरखास वन क्षेत्र में सेना द्वारा आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था जिसमें सेना की टुकड़ी पर जंगल में छिपे आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना से राइफलमैन विक्रम सिंह ग्राम विमान गांव व योगम्बर सिंह गांव संकरी घायल हो गए जिन्हें बचाया नहीं जा सका। दोनों ही शहीद जवानों ने बड़ी बहादुरी से आतंकियों का मुकाबला करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। जिसे देश कभी नहीं भूल सकता है।
उन्होंने कहा कि दोनों ही शहीद जवानों के पार्थिव शरीर दिल्ली लाये जा रहे हैं जिन्हें उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा जहां उनका राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना की सूचना शहीदों के परिवारों को दे दी गई है। राइफलमैन विक्रम सिंह व योगम्बर सिंह के गांव में शोक की लहर है जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने भी शोक जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here