होमगार्ड के अच्छे दिन आए

0
329

समूह ग व बंदी रक्षक भर्ती में मिलेगा 25 प्रतिशत आरक्षण
प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा

देहरादून। उत्तराखंड के होमगार्ड कर्मियों के लिए आज का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज होमगार्ड कर्मियों के कल्याण के लिए बड़ी घोषणाएं की गयी है जो उनके जीवन की दिशा और दशा को बदल सकती है।
होमगार्ड एंव नागरिक स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश के होमगार्ड कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि उनकी सरकार अब होमगार्ड कर्मचारियों को समूह—ग और बंदी रक्षक भर्ती में 25 फीसदी आरक्षण देगी। जिससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सकेगा।
होमगार्ड एवं नागरिक स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में 6000 के आसपास होमगार्ड कर्मचारी हैं जिन्हें आवश्यकतानुसार जहां भी उनकी जरूरत होती है ड्यूटी पर लगा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक संचालन से लेकर तमाम अन्य क्षेत्रों में उनके द्वारा सराहनीय कार्य किए जाते हैं उन्होंने कहा कि हमने देखा कि कोरोना काल में कैसे होमगार्ड के जवानों ने पीड़ितों की मदद की। लोगों के अंतिम संस्कार जैसे कामों में भी वह पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि इनके सराहनीय योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा इन्हें 6000 रूपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने का फैसला किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में छह हजार के करीब होमगार्ड कर्मी है जिन्हें पूरे माह काम तक नहीं मिल पाता है। उन्हें मिलने वाला मानदेय भी उतना नहीं होता है जिसमें उनका और उनके परिवार का ठीक से गुजारा भी हो सके। एक होमगार्ड को दस हजार प्रतिमाह ही मिल पाता है, जबकि उनकी ड्यूटी कठिन होती है। थका देने वाली ड्यूटी से समय निकालकर यदि कुछ युवा होमगार्ड कर्मी पुलिस भर्ती आदि की तैयारी भी करना चाहते है तो वह नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में अगर सरकार द्वारा होमगार्ड कर्मियों को अगर नौकरी में 25 फीसदी आरक्षण मिल पाता है तो इससे उनके भविष्य में तरक्की का मार्ग खुल सकता है।
इस अवसर पर एक रैतिक परेड का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस घोषणा से होमगार्ड कर्मियों में तो खुशी की लहर है ही साथ ही आने वाले चुनाव में भाजपा को भी इसका फायदा होना तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here