बस और बोलेरो में आमने—सामने टक्कर, 2 की मौत 7 घायल

0
307

देहरादून। ऋषिकेश—श्रीनगर मार्ग पर आज सुबह शिवपुरी के पास बस और बोलेरो वाहन की आमने—सामने की टक्कर होने से जहंा दो लोगों की मौत हो गयी वहीं सात लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 6 बजे थाना मुनि की रेती पुलिस को सूचना मिली कि शिवपुरी के पास ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग जा रही बस तथा केदारनाथ से ऋषिकेश आ रही बोलेरो वाहन शिवपुरी के पास अनियंत्रित होकर एक दूसरे से टकरा गये। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए। जिसमे सवार 9 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमे से दो लोगों की मौत हो गई मृतकों का नाम पिंकी दास पुत्री सान्तु दास निवासी दुर्गापुर थाना सिपला कोलकाता उम्र 22 वर्ष व सोमनाथ पाल उम्र 24 बताये जा रहे है। इसके साथ ही 7 अन्य लोगो का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here