Home उत्तराखंड देहरादून पहाड़ प्रेम का सच?

पहाड़ प्रेम का सच?

0
44


भले ही पहाड़ के आम लोगों को पहाड़ से कितना भी प्रेम क्यों न रहा हो लेकिन सुविधा संपन्न और अमीर जनप्रतिनिधियों को पहाड़ से वास्तव में कुछ लेना—देना रह नहीं गया है। यह बात हम इसलिए कह रहे हैं कि उनकी इस हकीकत को उत्तराखंड के लोग लम्बे समय से देख रहे है। यहंा पहाड़ों से चुनाव जीतने वाले नेता मैदानी क्षेत्रों में कोठियंा बनाकर अपने परिवार सहित निवास करने लग जाते है तथा पहाड़ के उन आम जनता की समस्याये तो दून उनके आने जाने वाली सड़कों की सुध भी नहीं लेते है। बात अगर उत्तरखण्ड की ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण की करें तो यंहा सूबे के नेताओं को पहाड़ के मौसम से इतना डर लगता है कि फरवरी—मार्च के माह में भी चार—छह दिन के लिए गैरसैंण जाने से वह कतराते हैं तो यह उनका पहाड़ प्रेम कैसा पहाड़ प्रेम है और क्यों उन्होंने राजधानी गैरसैंण के नाम पर बीते 20 सालों से तमाशा कर रखा है? और अब जब गैरसैंण में राजधानी के नाम पर सैकड़ो करोड़ खर्च किये जा चुके है तब फिर पहाड़ से इस तरह का अलगाव क्यों? अगर ऐसा ही था तो यहां भूमि पूजन से लेकर विधानसभा सत्र का आयोजन टेंट में करने और विधानसभा भवन निर्माण पर इतना खर्च करने की जरूरत क्या थी? राज काज का काम तो देहरादून से चल ही रहा था इसे यहीं से चलने देते रहना चाहिए था। खास बात यह है कि गैरसैंण राजधानी बनाने का श्रेय लेने की होड़ में जुटे भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को पहाड़ से कुछ लेना—देना है ही नहीं उन्हें तो इस मुद्दे पर सिर्फ सियासत करनी है। वैसे भी पहाड़ के तमाम नेता अब पहाड़ को छोड़ चुके हैं उन्होंने अपने आशियाने दून,ं हरिद्वार और ऋषिकेश में बना लिए हैं। उनके पैतृक गांव के आवास अब वीरान पड़े हैं। चंद अनिल बलूनी जैसे लोग हैं जो गांव में इगास मना कर पहाड़ से पलायन रोकने की मुहिम में जुटे हैं। अन्यथा इन नेताओं ने पहाड़ को ही नहीं छोड़ दिया है बल्कि अपने परंपरागत चुनावी क्षेत्र और सीटों को भी छोड़ दिया है तथा मैदानी क्षेत्र की सीटों पर अपनी राजनीतिक जमीन तैयार कर ली है या करने में जुटे हैं। जो पहाड़ से चुनाव लड़ते भी हैं तो उनकी मजबूरी यह है कि मैदानी क्षेत्र में उन्हें कोई मुफीद सीट नहीं मिल पा रही है। हां पहाड़ के कुछ वयोवृद्ध लोग जरूर पहाड़ छोड़ने को तैयार नहीं है या फिर कुछ लोग पहाड़ बचाने के लिए आज भी जुटे हैं। लेकिन इन लोगों को अपने नेताओं की हकीकत और उनके पहाड़ प्रेम को समझना जरूरी है। तभी पहाड़ को बचाना संभव होगा अन्यथा नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here