कांग्रेस प्रत्याशी नेगी को भेजा किशोर ने मानहानि का नोटिस

0
305

टिहरी। भाजपा प्रत्याशी व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी धन सिंह नेगी को मानहानि का नोटिस भेजा गया है। मानहानि का यह नोटिस दस करोड़ में भाजपा का टिकट खरीदने को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा दिये गये बयान को लेकर दिया गया है।
बता दें कि उत्तराखण्ड चुनाव से पूर्व कई प्रत्याशी एक दल से दूसरे दल में गये थे। इस क्रम में पहले कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय द्वारा ने भाजपा ज्वाइन की तो वहीं भाजपा नेता धन सिंह नेगी ने टिकट न मिलने से नाराज होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
कांग्रेस का हाथ थामने के बाद धन सिंह नेगी ने बीजेपी प्रत्याशी किशोर उपाध्याय पर दस करोड़ रुपए में बीजेपी का टिकट खरीदने का आरोप लगाया था। जिसके बाद धन सिंह के बयान से उनकी खुद की ही मुश्किलें बढ़ गई है। भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने धन सिंह नेगी को अपने वकील के जरिए मानहानि का नोटिस भेजा है और तीन दिन के भीतर माफी मांगने की बात कही गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here