भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारूः माहरा

0
274

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केन्द्र सरकार के ईशारे पर लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खाते सीज कर चुनाव को प्रभावित किया गया जिससे साफ होता है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है।
आज यहां कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए करन माहरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हालात पूरे देश में ऐसे हालात पैदा कर दिये गये है जिससे भारत की लोकतांत्रिक छवि खराब हो रही है। क्योंकि लोकतंत्र के लिए भारत को जाना जाता है। जिसका जिन्दा उदाहरण गत दिवस दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को उनके पद में रहते हुए ईडी के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा के इशारे पर ईडी, सीबीआई विपक्षी नेताओं व उनके परिवार को अपने कार्यालयों में घंटो बैठाकर उनका उत्पीडन किया जाता है। चुनाव मैदान में सबको समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सात साल पुराने केस में जिस प्रकार कांग्रेस को परेशान किया जा रहा है वह सबके सामने है और मामला सिर्फ 14 लाख 40 हजार रूपये का है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने पूरे देश में 199 करोड रूपये खर्च किया था जिसका रिर्टन 14 लाख 40 हजार रूपये भरने में 40 से 45 दिन की देरी हो गयी जिसपर ईडी ने 109 प्रतिशत पैनेल्टी लगाकर 202 करोड रूपये पैनल्टी लगाकर कांग्रेस के खाते सीज कर दिये। भाजपा का ऑपरेशन लोटस गतिमान है जिसके अनेक रूप सामने आ रहे है विपक्षी नेताओं को ईडी, सीबीआई से प्रताडित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के खाते सीज कर चुनाव प्रभावित किया जा रहा है। इससे तो साफ हो गया है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here