हरिद्वार में कांग्रेस को बड़ा झटका : हरीश के करीबी दर्जन भर कांग्रेसी भाजपा में शामिल

0
1309
  • परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप

हरिद्वार। भले ही हरिद्वार की संसदीय सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत को टिकट दिलवाने में सफल हो गए हो लेकिन अब उनकी यही सफलता कांग्रेस और खुद उनके लिए बड़ी परेशानी का सबब बनती दिख रही है। उनके अत्यंत ही करीबी माने जाने वाले दर्जनों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने आज हरीश रावत व कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। चुनाव प्रचार के बीच इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले इन नेताओं में पूर्व सीएम हरीश रावत के ओएसडी रह चुके पुरुषोत्तम शर्मा और सेवादल तथा संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे राजेश रस्तोगी और मेयर का चुनाव लड़ चुके संजय महंत सहित दर्जन भर से अधिक नेता और कार्यकर्ता है। जिन्होंने आज हरीश रावत और कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का हाथ थामा है। इन सभी कांग्रेसी नेताओं द्वारा हरीश रावत पर परिवारवाद को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उन्हें सिर्फ अपने बेटे—बेटियों को विधायक और सांसद बनाने की चिंता है उन्हें न तो कांग्रेस के हित—अहित से कुछ लेना—देना है और न उन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से जो कई सालों से उनके साथ रहकर कांग्रेस की सेवा कर रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने इन सभी कार्यकर्ताओं को ज्योति आश्रम में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता देकर पार्टी में शामिल किया गया और उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जो भी स्वेच्छा से भाजपा में आने वाले लोग हैं भाजपा में उनका स्वागत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में वीरेंद्र रावत को टिकट दिए जाने को लेकर पहले से ही भारी आक्रोश था लेकिन वह खुलकर कुछ नहीं कह रहे थे अब यह नाराजगी खुलकर सामने आ रही है।


राहुल की हरिद्वार रैली स्थगित


देहरादून। प्रधानमंत्री की रैली के बाद 8 अप्रैल को हरिद्वार में राहुल गांधी की एक रैली प्रस्तावित थी। जिसका कार्यक्रम भी कांग्रेस संगठन के पास आ गया था लेकिन अब यह रैली किन्ही कारणों से फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इसकी जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा खुद आज दी गई और कहा गया कि जल्द ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनावी कार्यक्रम तय होंगे और वह उत्तराखंड आएंगे। अभी उनकी रैली की कोई तारीख तय नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here