आर्य पर हमला भाजपा की बौखलाहटः हरीश

0
682

मदन कौशिक का बयान निंदनीय
भाजपा की मानसिक सोच उजागर

देहरादून। पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य पर हमले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच वार—पलटवार जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा था कि जैसा बोओगे वैसा काटोगे।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि उनका यह बयान बताता है कि भाजपा नेताओं की मानसिकता क्या है। वह अपने इस बयान से यह संदेश देना चाहते हैं कि यशपाल आर्य ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने की जो गलती की है यह हमला उसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की यह मानसिकता निंदनीय है अगर वह यह सोचते हैं कि इस तरह के हमलों से वह किसी नेता या कांग्रेस को डरा सकते हैं तो यह भाजपा की बड़ी भूल है। उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है मदन कौशिक को अपना बयान वापस लेना चाहिए। राजनीति में इस तरह के वैमनस्य पूर्ण व्यवहार के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने हमले को भाजपा की बौखलाहट बताया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि भाजपा नेता अब ओछी राजनीति और हरकतों पर उतर आए हैं जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं और जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के सभी कृत्यों को देख और समझ रही है और समय आने पर माकूल जवाब देगी।
यह बात आज उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। वही आज बड़ी संख्या में जय हिंद जय भारत पार्टी के नेताओं ने 2022 के चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की तथा इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनका समर्थन कांग्रेस के लिए बहुमूल्य है तथा कांग्रेस दबे कुचले लोगों के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here