Home ताजा ख़बर खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवान शहीद 11 घायल

खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवान शहीद 11 घायल

0
73

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के 10 जवानों की जान चली गई, जबकि 11 अन्य जवान घायल हो गए। यह दुर्घटना भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास उस समय हुई, जब सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना का बुलेटप्रूफ वाहन ऊंचाई पर स्थित एक अग्रिम चौकी की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। वाहन में कुल 21 जवान सवार थे।
भद्रवाह की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. वर्षा शर्मा ने बताया कि हादसे में 10 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं एक जवान को मामूली चोटें आई हैं, जिसका इलाज भद्रवाह अस्पताल में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भद्रवाह अस्पताल पहुंचे और राहत एवं उपचार कार्यों की निगरानी की। इसके अलावा जीएमसी डोडा से डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर तैनात की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here