मुम्बई। सिने स्टार अक्षय कुमार की कर कल देर शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हालांकि दुर्घटना में कोई मानव क्षति के समाचार नहीं है लेकिन उनकी कार से टकराया आटो चालक घायल हुआ है। जिसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार एक्टर अक्षय कुमार बीती शाम को शूटिंग से लौट रहे थे कि उनकी एक कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया। वे एयरपोर्ट से अपने जुहू वाले घर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे वह ऑटो रिक्शा अक्षय कुमार के सिक्योरिटी की वैन से टकरा गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके बाद ऑटो रिक्शा अक्षय कुमार के सिक्योरिटी की वैन से टकरा गया। इस टक्कर के कारण सिक्योरिटी की वैन एक्टर की एसयूवी से जा टकराई, जिसके बाद जुहू के सिल्वर बीच कैफे के पास एक सिलसिलेवार दुर्घटना हो गई। भीषण टक्कर के बावजूद, किसी की जान नहीं गई। सुरक्षा वाहन के नीचे दबने से वाहन चालक और यात्री कुछ देर के लिए फंस गए थे, लेकिन उन्हें कुछ ही पल में बचा लिया गया। इलाके के लोगों ने अक्षय कुमार को अपने गार्ड्स के साथ तुरंत अपनी एसयूवी से बाहर निकलकर पीड़ितों की मदद करते देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गाड़ियां रुकते ही अफरा—तफरी मच गई और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दिया। अक्षय और उनकी टीम को ऑटो को उठाते और ड्राइवर व यात्री को सुरक्षित बाहर निकालते देखा गया। जिसका इंटरनेट पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार के सिक्योरिटी की गाड़ी एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।




