आज बंद हो जाएगी दो सौ साल पुरानी आर्डिनेन्स फैक्ट्रियां

0
1099

रक्षा मंत्रालय ने किया आर्डिनेन्स फैक्ट्री बोर्ड भंग


दिल्ली/देहरादून। दो सौ सालों से देश की तीनों सशस्त्र सेनाओं व सुरक्षा बलों को हथियार और गोला—बारूद उपलब्ध कराने वाली आर्डिनेन्स फैक्ट्रियों का अस्तित्व आज से समाप्त हो जाएगा। रक्षा मंत्रालय द्वारा बीते दिनों लिए गए निर्णय के आधार पर आज 1 अक्टूबर को आर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओ.एफ.बी.) को भंग कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आर्डिनेन्स फैक्ट्री बोर्ड रक्षा मंत्रालय के अधीन आता है जिसके बारे में रक्षा मंत्रालय ने 28 सितंबर के आदेश में कहा गया था कि 1 अक्टूबर 2021 से सभी 41 उत्पादन इकाइयों का कामकाज, मैनेजमेंट और नियंत्रण 7 सरकारी कंपनियों को सौंपने का निर्णय लिया गया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत 16 मई 2021 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐलान किया था कि आर्डिनेन्स फैक्ट्री बोर्ड के निगमीकरण द्वारा आयुध आपूर्ति और स्वायत्तता तथा जवाबदेही के साथ दक्षता में सुधार किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए इस फैसले का विरोध आयुध निर्माणी कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था।
आर्डिनेन्स फैक्ट्री में 70,000 से अधिक कर्मचारी काम करते है। रक्षा मंत्रालय द्वारा आर्डिनेन्स फैक्ट्रीयों की संपत्तियों व कर्मचारियों तथा मैनेजमेंट को इन सात नये उपक्रमों में विभाजित कर दिया गया है। लेकिन कर्मचारियों की सेवा शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि सभी कर्मचारियों को इन सात उपक्रमों में समायोजित किया जाएगा। तथा जिन सात सरकारी कंपनियों को यह काम सौंपा गया है उनसे आयुध सामग्री निर्माण की गुणवत्ता पर भी सुधार आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here