Home News Posts उत्तराखंड घर पर गौमांस बेच रहे 4 दबोचे!

घर पर गौमांस बेच रहे 4 दबोचे!

0
143

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखण्ड गौवंश स्क्वाड, गढवाल परिक्षेत्र व कोतवाली रानीपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने आज एक सूचना पर ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर स्थित एक घर पर छापेमारी कर 4 आरोपियो अकरम, अजीम, आदिल व नसरत को दबोचते हुए मौके से मौके से 300 किलो पशु मांस व कटान के उपकरण बरामद किए। मौके से एक आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर कोतवाली रानीपुर पर आरोपियों के खिलाफ उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार लोगो के नाम अकरम पुत्र स्व. असगर ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र 60 वर्ष, अजीम पुत्र अकरम ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र—22 वर्ष, आदिल पुत्र यासीन निवासी ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र—50 वर्ष, नसरत पुत्र अख्तर निवासी ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र—27 वर्ष बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here