Home News Posts उत्तराखंड सड़क हादसें में एक की मौत, चालक फरार

सड़क हादसें में एक की मौत, चालक फरार

0
471

हरिद्वार। सड़क दुर्घटना मेंं देर रात एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं टक्कर मारने के बाद कार चालक कार लेकर फरार है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मेहवड खुर्द उर्फ नागल निवासी इकराम देर रात मेहवड पुल से पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मेहवड के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दिया। गांव के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग भी उठाई है। वही पुलिस ने हादसे का कारण बनी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here