अबकी बार किसकी सरकार? शाम तक संशय

0
100

  • इंडिया गठबंधन ने ढहा दिया भाजपा का उत्तर प्रदेश किला
  • उत्तराखंड में भाजपा की हैट्रिक
  • राजस्थान में कांग्रेस ने 11 सीटें छीनी

    नई दिल्ली। सुबह से हो गई शाम फिर भी स्थिति नहीं हो सकी साफ की अबकी बार किसकी सरकार? भाजपा 236 और कांग्रेस 100 के पार एनडीए 290 और इंडिया गठबंधन जो 234 के आसपास। अपने दम पर कोई भी दल सरकार बनाने की स्थिति में नहीं। अभी 3 बजे तक आधे से अधिक मतों की गणना बाकी। रुझानों से एनडीए में मचा हड़कंप। भाजपा को इन रुझानों से 65 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। अब भाजपा को सत्ता में अगर बने रहना है तो अपने गठबंधन के सहयोगी दलों को हर हाल में साथ रखने की चुनौती खड़ी हो गई है वही अभी 35 से 40 सीटों पर जीत हार का अंतर 5 से 10 हजार के बीच है यह सीटें अगर इधर से उधर खिसकती है तो सत्ता के समीकरण बदलते देर नहीं लगेगी।
    कहते हैं दिल्ली दरबार का रास्ता उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली तक जाता है लेकिन इंडिया गठबंधन ने भाजपा के इस किले को ढहा दिया है। उत्तर प्रदेश में 80 में से 80 सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा आधा रास्ता भी तय नहीं कर पाई। वही राजस्थान और महाराष्ट्र में भी भाजपा को लगा जोर का झटका। हालांकि भाजपा ने उम्मीद के अनुरूप उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली और मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप करते हुए उत्तराखंड सहित सभी राज्यों की सभी सीटों पर बढ़त बना ली थी लेकिन इस बार इंडिया गठबंधन ने यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में इतना जोरदार झटका दिया कि उसके 400 पार के नारे को शगुफा साबित कर दिया। उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा महज 32 सीटों पर बढ़त बनाए रखे हुए हैं जबकि इंडिया गठबंधन 42 सीटों पर बढ़त के साथ आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। भले ही भाजपा ने मोदी और शाह के गृह राज्य में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 24 सीटों पर बढ़त बना रखी है लेकिन पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी ने विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में 40 में से 31 सीटों पर बढ़त बनाकर यह फिर साबित कर दिया है कि उन्हें हिलाने की ताकत भाजपा के पास नहीं है। इंडिया गठबंधन को भले ही मध्य प्रदेश में सफलता न मिली हो लेकिन राजस्थान जहां 2019 में भाजपा ने सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार कांग्रेस ने यहां उससे 11 सीटें छीनने की पक्की तैयारी कर ली है। जहां तक बिहार की बात है वहां भी इंडिया गठबंधन कोई करिश्मा नहीं कर सका है तथा भाजपा गठबंधन यहां 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। और जदयू 15 सीटें जीतती हुई दिख रही है।
    इंडिया गठबंधन ने महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 28 सीटों पर बढ़त बनाकर भाजपा को बड़ा झटका दिया है। हरियाणा की सभी 10 सीटें 2019 में जीतने वाली भाजपा को इस बार सिर्फ चार सीटें ही मिलती दिख रही है। वहीं पंजाब की 13 सीटों में से एक भी सीट उसके खाते में आती नहीं दिख रही है सात पर कांग्रेस व तीन पर आप बढ़त बनाए हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक 10 से 12 राउंड की मतगणना ही हो सकी थी जिसमें एनडीए से अमित शाह 5 लाख से अधिक मतों से चुनाव जीत चुके हैं वहीं विदिशा से शिवराज भी 5 लाख की बढ़त बनाए हुए थे। वही राहुल गांधी वायनाड व रायबरेली दोनों सीटों पर अजेय बढ़त बन चुके थे तथा अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल भी बढ़त बनाई हुई थी मगर स्मृति ईरानी पर एल के शर्मा भारी पड़ते दिख रहे थे वहीं पीएम मोदी भी 1 लाख तक की बढ़त में चल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here