घोर लापरवाहीः सुरंग में 40 नहीं 41 मजदूर फंसे हुए हैं

0
423
  • उदय सिंह (कोटद्वार) 41वां श्रमिक
  • कंपनी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
    उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग हादसे के 6 दिन बाद इस बात का पता लग सका है कि सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की संख्या 40 नहीं 41 है। अब तक इस दुर्घटना में 40 श्रमिकों के सुरंग में फंसे होने की बात कही जा रही थी यह अत्यंत ही घोर लापरवाही है। जब कंपनी द्वारा सुरंग में काम कर रहे मजदूरों की सही संख्या तक की सही जानकारी नहीं रखी जा सकती है तो काम क्या सही हो सकता है।
    कोई निर्माण कंपनी अपने सभी कर्मचारियों का पूरा ब्यौरा तो रखती ही है इसके लिए भी बाकायदा रजिस्टर बनाया जाता है कि किस शिफ्ट में कौन—कौन श्रमिक है तथा कितने उपस्थित हैं और कितने गैर हाजिर। इस हादसे के बाद कंपनी से जो अधिकृत जानकारी दी गई उसमें 40 मजदूरों के सुरंग में कार्यरत होने व फंसने की बात बताई गई जो सभी समाचारों व टीवी चैनलों पर भी प्रकाशित किया गया इसमें कर्मचारियों के नाम व पते तक बताई गई थी, जिसके आधार पर यह बात सामने आई थी कि किस राज्य के कितने मजदूर सुरंग में फंसे हुए हैं। इस सूची में कुल 40 लोगों के नाम थे जिसमें 15 सबसे अधिक झारखंड के थे, वहीं यूपी के आठ व उत्तराखंड के दो लोगों के नाम थे लेकिन अब उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी उदय सिंह के भी सुरंग में फंसे होने की बात सामने आई है इसका खुलासा उदय सिंह के परिजनों के दुर्घटना स्थल पर पहुंचने पर हो सका है। ऐसे में अब यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या सुरंग में कुछ और लोग भी फंसे हो सकते हैं जिनकी जानकारी नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here