आखरी चरण के मतदान पर दिखा गर्मी का असर: सुबह चुस्त, दोपहर में मतदान सुस्त

0
55
  • एक बजे तक 38 से 40 फीसदी मतदान
  • मोदी की साधना राष्ट्र के लिएः योगी

नई दिल्ली। आज सुबह सात बजे से लोकसभा की 57 सीटों के लिए शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। उत्तर प्रदेश के कुछ मतदान केंद्रो से मतदाता सूची से नाम गायब होने और मताधिकार के अधिकार से वंचित रहने की खबरों के बीच सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केन्द्रो पर लम्बी—लम्बी कतारें लग गयी थी तथा पहले तीन घंटे के मतदान में अच्छी खासी तेजी देखी गयी। सुबह 10 बजे तक 18 से 20 फीसदी लोग अपना वोट डाल चुके थे। दस बजे के बाद मतदान की गति धीमी पड़ती दिखी।
उल्लेखनीय है कि आज जिन 57 सीटों के लिए मतदान हो रहा है उसमें 13 सीटें उत्तर प्रदेश की भी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सीट पर आज मतदान हो रहा है। 48 डिग्री तापमान के कारण लोगों को मतदान में भारी मुश्किले आ रही है। कुछ पोलिंग बूथोंं पर चिलचिलाती धूप के बीच मतदाताओं को आधा से एक घंटे तक लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है। जिससे मतदाताओं में नाराजगी भी देखी गयी। उनका कहना है कि प्रशासन को मतदान के लिए व्यवस्था करनी चाहिए थी जिससे कम से कम वयोवृद्ध और गर्भवती महिलाओं को तो गर्मी में नहीं झुलसना पड़ता।
इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने आज उन लोगों को आड़े हाथों लिया जो मोदी की मौन साधना पर सवाल उठा रहे है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्र कल्याण की कामना से कन्या कुमारी में तपस्या कर रहे है और विपक्षी दलों को इसमें भी उनकी राजनीति प्रतीत हो रही है। योगी ने कहा कि इन सभी बोलने वालों को आज मतदान के जरिए जनता जवाब देने जा रही है। उन्होने आज अंतिम चरण के मतदान के बीच फिर दोहराया कि यूपी में भाजपा को पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें मिलने जा रही है।
दोपहर एक बजे तक मतदान केन्द्रो से मिली रिपोर्ट के अनुसार 38 से 40 फीसदी के बीच मतदान होने की खबरें मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बनारस सीट पर आज मतदान के दौरान मुस्लिम मतदाताओं में जिस तरह का उत्साह देखा गया है उसे लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे है। दोपहर में अधिकांश मतदान केन्द्रो पर सन्नाटा देखा गया। गर्मी के कारण लोग मतदान केन्द्रो तक नहीं जा रहे थे। शाम तीन से पांच बजे के बीच फिर मतदान में तेजी आने की सम्भावना है। लेकिन यह मतदान प्रतिशत 60 के आस पास ही रहने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here