शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

0
855

देहरादून। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के विरोध में काले झंडे लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखण्ड पहुंचे। जहां दून में उन्होंने घसियारी योजना शुभारंभ किया। वहीं दूसरी ओर गृह मंत्री के दौरे का विरोध करते हुए आज महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता उन्हें काले झंडे दिखाने के लिए कांग्रेस भवन से निकले। महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा घसियारी योजना का विरोध किया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष का कहना था कि हाल ही में अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में आई आपदा में केंद्र सरकार की ओर से कोई सहयोग नहीं किया गया। जिसका कांग्रेस विरोध करती है।
इसी के विरोध स्वरूप कांग्रेस आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उनको घंटाघर के समीप रोक कर गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here