मैनेजर हत्याकांड में राम रहीम बरी

0
38

पंचकुला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख और चार अन्य को हत्या मामले में बरी कर दिया है। रंजीत कुमार हत्या मामले में पांचों आरोपियों को बरी किया गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए यह फैसला सुनाया है।
बता दें कि गुरमीत राम रहीम अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। 2021 में, डेरा प्रमुख को चार अन्य लोगों के साथ, डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी दोषी ठहराया गया था। जिसे पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here