राहुल पर की गई अभद्र टिप्पणी का मामला: कांग्रेसियों ने किया जमकर बवाल

0
427

कोतवाली में दुष्यंत गौतम के खिलाफ दी तहरीर

देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। तथा उनका पुतला फूंका और कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
उल्लेखनीय है कि बीते रोज भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नेहरू परिवार पर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने अपने बयानों में राहुल व नेहरू परिवार तथा कांग्रेस की पाक परस्ती का जिक्र करते हुए उनके बारे में अभद्र भाषा श्ौली का इस्तेमाल किया था। जिसके विरोध में आज कांग्रेसियों मे भारी आक्रोश व गुस्सा दिखाई दिया।
बड़ी संख्या में जमा हुए कांग्रेसियों ने आज भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका और भाजपा के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि भाजपा के नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। सत्ता के मद में भाजपा नेताओं को यह तक ध्यान नहीं रहता है कि वह किस तरह की भाषा श्ौली का इस्तेमाल कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने आप को सबसे अनुशासित पार्टी कहती है अगर उसका यही अनुशासन है तो ऐसी पार्टी से देश क्या उम्मीद कर सकता है।
उधर कांग्रेसी महिलाओं ने गरिमा दसोनी के नेतृत्व में कोतवाली जाकर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ तहरीर दी गई है। उन्होंने मांग की है कि राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता पर सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस की महिलाओं ने भाजपा के खिलाफ यहंा प्रदर्शन भी किया है। यही नहीं पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, नैनीताल सहित अन्य तमाम स्थानों पर कांग्रेसियों ने दुष्यंत गौतम का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया है।


गौतम बोले कुछ गलत नहीं कहा


देहरादून। उधर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का कहना है कि उन्होंने राहुल गांधी और केजरीवाल के लिए जो कहा है वह सही है उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। राहुल गांधी पाक की टीवी पर छाए रहते हैं उनके पाकिस्तान प्रेम को सभी जानते हैं। क्या उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा की गई आर्मी स्ट्राइक के सबूत नहीं मांगे थे। मैंने उनके बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा है जो मैंने कहा था वही अमरेंद्र सिंह ने भी कहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here