गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रतापसिंह राणे को आजावीन कैबिनेट मंत्री का दर्जा !

0
637

पणजी। गोवा सरकार ने कैबिनेट मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री प्रतापसिंह राणे को आजावीन कैबिनेट का दर्जा दिया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गोवा विधानसभा में विधायक के तौर पर 50 साल पूरे करन के सम्मान में यह फैसला लिया गया है। फिलहाल, राणे कांग्रेस विधायक हैं, जो पोरियम विधानसभा से आते हैं।
पत्रकारों से बातचीत में सीएम सावंत ने कहा कि कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री और गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणे को स्थाई कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का फैसला किया है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘हमारी सरकार ने वरिष्ठतम विधायक प्रतापसिंह राणे जी को गोवा राज्य की सेवा के लिए आजीवन कैबिनेट का दर्जा देने का फैसला किया है। उन्होंने राज्य में मुख्यमंत्री और गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कई शीर्ष पदों पर काम किया है।
सीएम ने जानकारी दी है कि कैबिनेट ने यह विचार किया है कि जिन लोगों ने विधायक के तौर पर 50 साल पूरे कर लिए हैं और पूर्व मुख्यमंत्री या पूर्व स्पीकर रह चुके हैं, उन्हें भविष्य में यह दर्ज दिया जाएगा। 87 वर्षीय राणे 1987 से लेकर साल 2007 तक अलग-अलग मौकों पर चार कार्यकाल तक मुख्यमंत्री रहे। एक अन्य़ ट्वीट में सीएम ने राणे को गोवा के लोगों के लिए ‘प्रेरणा’ बताया। राणे के बेटे विश्वजीत ने पिता को मिले इस सम्मान पर सीएण सावंत को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘मेरे पिता प्रतापसिंह रावजी राणे को आजीवन कैबिनेट के दर्जे से सम्मानित करने के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद सावंत और पूरी कैबिनेट का आभारी हूं। मुख्यमंत्री, स्पीकर और विधायक के तौर पर उनके 50 साल की जनसेवा को सम्मानित करने का इससे बेहतर तरीका नहीं है।’ विश्वजीत राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here