नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। अजय माकन ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी है। हालांकि, उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ये ही अपडेट आया कि अकाउंट से फ्रीज हटा लिया गया है। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन के आरोपों के कुछ देर बाद उनकी ही पार्टी के सांसद विवेक तन्हा ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, कांग्रेस अपने खातों को संचालित कर सकती है ! आईटीएटी दिल्ली द्वारा निर्देश, अगली सुनवाई बुधवार को।
विवेक तन्हा से पहले माकन ने अपने आरोपों में कहा था किकल शाम यूथ कांग्रेस के 4 अकाउंट्स भी फ्रीज किए गए। उन्होंने इसे लोकतंत्र की तालाबंदी बताया है। अजय माकन ने साथ ही यह भी कह कि हमारा पैसा क्राउड फंडिंग का है, यूथ कांग्रेस का पैसा मेम्बरशिप का पैसा है। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या इस देश मे एक पार्टी सिस्टम रहेगा। अजय माकन ने यह भी जानकारी दी कि हमने अपीलेट में अर्जी दी थी। इसलिए हम मीडिया के सामने नहीं आए। अब वहां सुनवाई शुरू हुई तो हम सामने आए। उन्होंने बताया कि इस केस को विवेक तनखा वर्चुअली देख रहे हैं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 2018 के इनकम टैक्स रिटर्न को आधार बनाकर करोड़ों रुपए मांगे जा रहे हैं। ये बड़े शर्म की बात है, लोकतंत्र की हत्या है। 2018-19 के इनकम टैक्स रिटर्न के बेस पर 210 करोड़ की रिकवरी मांगी गई है। इस पर अजय माकन ने कहा कि हमने बस 30-40 दिन लेट जमा किया था क्योंकि वो चुनावी साल था। 14 लाख 40 हज़ार रुपए हमारे सांसदों ने कैश दिया उस आधार पर 210 करोड़ का नोटिस दिया।
राहुल गांधी ने इस विषय पर पोस्ट किया और लिखा कि डरो मत मोदी जी, कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है। उन्होंने लिखा कि हम तानाशाही के सामने न कभी झुके हैं, न झुकेंगे, भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से लड़ेगा।