चीन : हाईवे ढह जाने के कारण 24 लोगों की मौत

0
102


नई दिल्ली। चीन के गुआंगडोंग स्टेट में बड़ा हादसा हुआ है। एक हाईवे ढह जाने के कारण 24 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। हादसे की वजह कई दिन से हो रही भारी बारिश बताई गई है। हादसा बुधवार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर हुआ। बताया जा रहा है कि मीलोंग एक्सप्रेसवे का 17.9 मीटर (58 फीट) का हिस्सा टूटकर गिर गया। हालांकि हादसे के बारे में कोई प्रशासनिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, हाईवे गिरने के बाद नीचे पहाड़ी इलाकों में बड़े पैमाने पर गैस रिसाव देखा गया है। कई जगह आग की लपटें और काला धुआं उठने की जानकारी भी सामने आई है। स्थानीय सरकार की ओर से मौके पर करीब 500 कर्मियों को राहत और बचाव कामों में लगाया गया है। शुरू में बताया गया था कि 19 लोग मरे हैं। 30 घायल हैं। लेकिन बाद में संख्या अधिक बताई गई। अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि करीब 20 वाह सड़क के टूटे हिस्सों में क्षतिग्रस्त मिले हैं। कई कारों में आग भी लग गई। बता दें कि पिछले सप्ताह गुआंगडोंग में भी बाढ़ ने तबाही मचाई थी। जिसमें 4 लोगों की जान चली गई थी। करीब एक लाख 10 हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा था। दर्जनों घर बर्बाद होने के चलते स्कूलों में छुट्टी का ऐलान सरकार ने किया था। कई फ्लाइटें या तो रद्द की गईं या कैंसिल। प्रांत में बारिश के कारण लगभग 140.6 मिलियन युआन यानी 19.4 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। प्रांतीय राजधानी गुआंगजौ में भी फैक्ट्री गिर गई थी। जिसमें 5 लोग मारे गए। 33 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है कि शहर में गोल्फ की गेंद के आकार के गोले गिरे। जिससे मकानों को क्षति पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here