नई दिल्ली। बीजेपी ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में आगामी उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने गुजरात में 5, हिमाचल में 6, कर्नाटक में 1 और पश्चिम बंगाल में 2 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का खुलासा किया है। इसके साथ ही बीजेपी ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सिक्किम में 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। सिक्किम में उम्मीदवारों की पहली सूची में बीजेपी ने 14 नामों का ऐलान किया था। अब दूसरी सूची आने के साथ 23 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार के नाम का ऐलान हो चुका है। आपको बता दें कि सिक्किम में कुल 32 विधानसभा सीटें हैं और लोकसभा की 1 सीट है।
गुजरात: विजापुर- चतुरसिंह जावंजी चावड़ा, पोरबंदर- अर्जुनभाई देवभाई मोधवाडिया, मनावदर- अरविंदभाई जिनाभा लड़ानी, खंभात- चिरागकुमार अरविंदभाई पटेल, वाघोडिया- धर्मेंद्रसिंह रानुभा वाघेला। हिमाचल प्रदेश : धर्मशाला- सुधीर शर्मा, लाहौल स्पीति- रवि ठाकुर, सुजानपुर- रजिंदर राणा, बड़सर- इंद्र दत्त लखनपाल, गगरेट- चैतन्य शर्मा, कुटलैहड़-देविन्दर कुमार। कर्नाटक: शोरपुर- नरसिंहनायक। पश्चिम बंगाल: भगवानगोला- भास्कर सरकार।