सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

0
292

टिहरी। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक बाइक सवार युवक के खम्बे में टकरा जाने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8ः00 बजे के लगभग एक लड़का आदित्य पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम की रोड देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल जो तीन धारा से अपनी मोटरसाइकिल से ब्यासी की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान तीन धारा से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले वह ब्यासी की तरफ एक खंभे से टकरा गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने आनन—फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल युवक को एंबुलेंस से बागी अस्पताल देवप्रयाग पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। जिसके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here