फरार चल रहा बीस हजार का ईनामी गिरफ्तार

0
158

  • उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश व नेपाल में भी कर चुका है अपराधिक घटनाए

उधमसिंहनगर। टै्रक्टर चोरी मामले में एक साल से फरार चल रहे बीस हजार के ईनामी को पुलिस व एसओजी टीम द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शातिर किस्म का बदमाश है जो उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश व नेपाल में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी द्वारा बताया गया कि 1 फरवरी 2023 को हरीश सिंह मेहता पुत्र विशन सिंह मेहता निवासी छत्तरपुर द्वारा थाना पंतनगर में तहरीर देकर बताया गया था कि 29 जनवरी 2023 को उनके घर के बाहर से उनका सोनालिका ट्रैक्टर अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त घटना को मनदीप सिंह पुत्र जसविन्दर सिंह निवासी धर्मपुर थाना रुद्रपुर, महेश सिंह कोरंगा पुत्र भवान सिंह निवासी उकरौली थाना सितारगंज, सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र विरसा सिंह निवासी ग्राम टामेरा विलासपुर व महेश पुत्र लाल चंद निवासी लक्ष्मण नगर निकट इंटर कालेज थाना हजारा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश के द्वारा अंजाम दिया गया है। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 12 फरवरी 2023 को आरोपी मनदीप सिंह, महेश सिंह कोरंगा व सुखदेव सिंह को चोरी के टैक्टर सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मामले में घटना के दिन से ही चौथा आरोपी महेश पुत्र लाल चंद फरार चल रहा था। जिसका गैर जमानती वांरट प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उस पर 20 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। फरार महेश की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर थाना पंतनगर व एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। जिन्होने कड़ी मशक्कत के बाद बीते रोज फरार चल रहे महेश पुत्र लाल चंद को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली के बाहर फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी महेश शातिर किस्म का अपराधी है जिसके द्वारा उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश व नेपाल में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here